देश में शुक्रवार (26 जनवरी) को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी रंग-बिरंगी पगड़ी में नजर आए। इसी कड़ी में RLG Production के बैनर तले मशहूर कमेडियन बी आशीष ने कुछ इस अंदाज में बधाई दी की वीडियो देखने वाले देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत हो गए। उन्होंने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर की ऑल टाइम हिट मूवी क्रांतिवीर फिल्म के यादगार डायलॉग सेमनोरंजन करके गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
