बदायूं. जिले के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में मंगलवार सुबह ऑनर किलिंग(owner killing) की घटना में एक व्यक्ति ने बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और कोतवाली पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। परौली निवासी अनुसूचित जाति के सचिन (20) का गांव की ही सजातीय नीतू (20) से लगभग दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। इस प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति थी। परिजनों ने प्रेमी युगल को रोकने के काफी प्रयास भी किए, मगर दोनों किसी न किसी तरह संपर्क में बने रहे और मौका निकाल कर एक दूसरे से मिला करते थे।
एसएसपी/डीआईजी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि लड़के पक्ष की तरफ से हत्या की तहरीर दी गई है, जिसका अभियोग थाने में पंजीकृत किया जा रहा है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है।
