CM केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी, कांग्रेस ने किया ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन

Date:

Share post:

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राजधानी के 280 ब्लॉक में सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सिर पर मटके और हाथ में कांग्रेस के झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में, उन्होंने मटकों को जमीन पर पटककर फोड़ दिया।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राजधानी में गहराए जल सकंट के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार ने शहर में पानी की कमी को दूर करने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं, जिसके कारण लोगों को पानी के टैंकरों के पीछे भागना पड़ रहा है।
इससे पहले दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा था कि यमुना नदी में कम पानी छोड़े जाने से दिल्ली में लगातार पानी की कमी हो रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से पानी बर्बाद न करने को लेकर भी अपील की थी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप भी लगाया था। आतिशी ने बीते रोज आंकड़े साझा करते हुए कहा था कि छह जून को पानी की मात्रा 1002 एमजीडी थी, जो अगले दिन यानी सात जून को 993 एमजीडी और आठ जून को 990, नौ जून को 978 एमजीडी, 10 जून को 958 एमजीडी, 11 जून को 919, 12 जून को 951 और 13 जून को 939 एमजीडी रह गई।

Related articles

Maghi Ganesh utsav with a Tirupati Temple replica at Kalyan

P V.AnandpadmanabhanMaghi Ganesh utsav is celebrated with great fan fare at Kalyan.MLA,Vishvanath Bhoir has organised a week long...

रिलीज के 5 दिन बाद भी लागत का 50 फीसदी नहीं कमा पाई ‘देवा

Deva Box Office Collection Day 5: एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ शाहिद कपूर की साल 2025 की पहली फिल्म है....

BMC के लिए 74,427 करोड़ रुपए का बजट, एकनाथ शिंदे ने कहा- विकास में मुंबई बनेगा नंबर 1 शहर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 74,427 करोड़ रुपए का अपना बजट पेश किया....

फैशन डिजाइनर नेहा बंद्योपाध्याय नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल की अध्यक्ष मनोनीत

प्रेसफ़ोटोग्राफ़र:* *भास्कर.एस.महाले (नाशिक/महाराष्ट्र)* ...