Bizarre News: ऑनलाइन आइसक्रीम के पैकेट से निकली इंसान की कटी उंगली

Date:

Share post:

मुंबई : हम सभी को आइसक्रीम खाना पसंद है, जिसे हम मन करे तो ऑनलाइन ऑर्डर से भी मंगवाते हैं । लेकिन मुंबई के मलाड इलाके में रहना वाली एक महिला उस समय सकते में आ गई, जब उनके ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर एक इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। महिला ने यम्मो आइसक्रीम से ऑनलाइन ऑर्डर किया था। इस कांड के बाद उक्त महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची।

मामले पर अब मलाड पुलिस ने जानकारी दी कि,ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर एक महिला को मानव उंगली का टुकड़ा मिला है। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को जांच के लिए फोरेंसिक लैब के पास भेज दिया है।

दरअसल ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ ने बीते बुधवार को एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें बड़ा झटका लगेगा । महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी, तभी उन्होंने बहन से 3 बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम को ऑर्डर करने के लिए कहा। जब आइसक्रीम डिलीवर हुई तो उन्होंने कोन खोला और उसमें उंगली का टुकड़ा निकला। महिला का दावा है कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, पर जैसे ही उसको लगा की कुछ तो टेस्ट में गड़बड़ है, उसने जब आइसक्रीम में देखा तो उसमें एक इंसानी कटी हुई उंगली दिखी।

मामले पर मलाड पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, उसकी भी तलाशी ली जाएगी। पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आइसक्रीम में मिले इंसानी उंगली का टुकड़ा जांच के लिए फोरेंसिक लैब के पास भेज दिया है।

Related articles

Maghi Ganesh utsav with a Tirupati Temple replica at Kalyan

P V.AnandpadmanabhanMaghi Ganesh utsav is celebrated with great fan fare at Kalyan.MLA,Vishvanath Bhoir has organised a week long...

रिलीज के 5 दिन बाद भी लागत का 50 फीसदी नहीं कमा पाई ‘देवा

Deva Box Office Collection Day 5: एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ शाहिद कपूर की साल 2025 की पहली फिल्म है....

BMC के लिए 74,427 करोड़ रुपए का बजट, एकनाथ शिंदे ने कहा- विकास में मुंबई बनेगा नंबर 1 शहर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिकॉर्ड 74,427 करोड़ रुपए का अपना बजट पेश किया....

फैशन डिजाइनर नेहा बंद्योपाध्याय नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल की अध्यक्ष मनोनीत

प्रेसफ़ोटोग्राफ़र:* *भास्कर.एस.महाले (नाशिक/महाराष्ट्र)* ...