Close Menu
    What's Hot

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई राजपाल यादव के जेल जाने के मामले पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया – पूरा विवरण

    February 10, 2026

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»IND vs USA: अर्शदीप-सूर्यकुमार यादव के दम पर जीती टीम इंडिया, शान से सुपर-8 में मारी एंट्री
    Blog

    IND vs USA: अर्शदीप-सूर्यकुमार यादव के दम पर जीती टीम इंडिया, शान से सुपर-8 में मारी एंट्री

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली है. न्यूयॉर्क में खेले गए छोटे स्कोर वाले एक और रोमांचक मुकाबले में भारत ने मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से हरा दिया. इस तरह लगातार तीसरी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. टीम इंडिया की जीत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर अमेरिका को सिर्फ 110 रनों पर रोक दिया. फिर शुरुआती झटकों के बाद सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया ने 19 ओवरों में ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

    नैसो काउंटी स्टेडियम में ये वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला था और इस बार भी पिच और मैदान में कोई बदलाव नहीं दिखा. एक बार फिर दोनों टीमों की ओर से गेंदबाजों का जलवा दिखा. आखिर में अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड स्पैल और सूर्यकुमार यादव की इस वर्ल्ड कप में पहली फिफ्टी के दम पर टीम इंडिया ने अमेरिका को एक और उलटफेर करने से रोक दिया. इस नतीजे के बाद पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं लेकिन अमेरिका अभी भी बेहतर स्थिति में है.

    अर्शदीप ने किया USA को तहस-नहस
    इस मुकाबले में दोनों टीमों के बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए. पहले ये काम टीम इंडिया के पेसर अर्शदीप सिंह ने किया. उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर शायन जहांगीर को LBW आउट कर दिया. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर एंड्री गाउस को भी पवेलियन लौटा दिया. इसके बाद तो बस रनों पर लगाम लग गई और अमेरिका को संघर्ष करना पड़ा. उसे सबसे बड़ा झटका लगा 8वें ओवर में जब हार्दिक पंड्या ने उसके कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऐरन जोंस को पवेलियन लौटा दिया.

    इस मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज कुछ खास नहीं कर सके लेकिन अर्शदीप और पंड्या ने लगाम लगाए रखी. स्टीवन टेलर (24), नीतीश कुमार (27) और कोरी एंडरसन (15) ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर टीम को किसी तरह 110 रनों तक पहुंचाया. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप ने सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट लिए, जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत का बेस्ट प्रदर्शन है.

    सौरभ के सामने कोहली-रोहित ढेर
    अर्शदीप के बाद बारी अमेरिका के लेफ्ट आर्म पेसर सौरभ नेत्रवलकर (2/18) की थी, जिन्होंने पिछले मैच में पाकिस्तान को दहला दिया था. यही काम उन्होंने इस मैच में भी किया और वो भी भारतीय पारी की सिर्फ दूसरी गेंद पर. सौरभ ने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली को खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटा दिया, जबकि तीसरे ओवर में लौटकर कप्तान रोहित शर्मा (3) का भी विकेट झटक लिया. इसके बाद कुछ देर ऋषभ पंत ने पारी को संभाला लेकिन अली खान ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया.

    सूर्या-शिवम ने जिताया मैच
    भारत ने 7.3 ओवरों में सिर्फ 44 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे और फिर से उलटफेर का खतरा मंडराने लगा था. ऐसे वक्त पर क्रीज पर दो ऐसे बल्लेबाज थे जो पिछले दो मैचों में फेल रहे थे. सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के लिए निजी तौर पर भी ये मैच अहम था और दोनों ने मिलकर इसे पूरी तरह भुनाया. सूर्या को इस दौरान एक जीवनदान भी मिला, जिसने टीम इंडिया को राहत दी और फिर उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. शिवम दुबे ने भी नाबाद 31 रनों की पारी खेली और सूर्या के साथ मिलकर 67 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबवाल शुरू: मुसलमानों के लिए शिक्षा में आरक्षण मांगेगी NCP, अजित पवार ने किया ऐलान, क्या बीजेपी होगी तैयार
    Next Article महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार के बयान से आएगा भूचाल? बोले, ‘मुझे पांच-छह महीने दीजिए…’
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई राजपाल यादव के जेल जाने के मामले पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया – पूरा विवरण

    By जनकल्याण टाइमFebruary 10, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के जेल जाने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों…

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    February 9, 2026
    Top Trending

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ | मुंबई राजपाल यादव के जेल जाने के मामले पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया – पूरा विवरण

    By जनकल्याण टाइमFebruary 10, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के जेल जाने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री…

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 9, 2026

    बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले भारत में खेलने…

    EMI और गुजारे के लिए नहीं कर सकता एक्टिंग’, ब्रेक लेने पर बोले पंकज त्रिपाठी

    By जनकल्याण टाइमFebruary 9, 2026

    बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी कई फिल्मों में एक के बाद एक काम…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.