सिंगापुर एयरलाइंस फ्लाइट में खतरनाक एयर टर्ब्यूलेंस यात्रियों को लगा जैसे आ गया आखिरी वक्त

बैंकॉक: हवाई जहाज में यात्रा करना एक रोमांचक और खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन मंगलवार को सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में जो हुआ वो उसमें सवार यात्रियों के लिए जिंदगी भर न भूलने वाली घटना बन गया। फ्लाइट में अचानक आए टर्बुलेंस (हवा में तेज झटकों) ने पूरे विमान में उथल-पुथल मचा दी। इस बेहद दुर्लभ घटना में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 30 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वाले यात्री की पहचान ज्योफ किचन (73) के रूप में हुई है, जो एक ब्रिटिश नागरिक हैं। घटना के बाद विमान की बैंकॉक में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान के अंदर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें पूरा केबिन टूटा फूटा दिख रहा है। फ्लाइट में सवार यात्रियों ने भयंकर टर्बुलेंस के दौरान गुजारे गए डरावने पलों को बयां किया है।
ब्रिटिश नागरिक एंड्रयू डेविस ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने पहले कुछ सेकंड में पाया कि जैसे कोई धमाका हुआ हो, लोग भयानक रूप से चीख रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं कॉफी में नहाया हुआ था। यह अविश्वसनीय रूप से खतरनाक टर्बुलेंस था।’ 28 वर्षीय छात्र जाफरान अजमीर ने रॉयटर्स को बताया, ‘हम जब तक खुद को तैयार करते अचानक तेज का झटका आया। चूंकि सीट बेल्ट पहनने का कोई संकेत नहीं था, ऐसे में सीट पर बैठे हुए लोग अचानक विमान की छत से जा टकराए।’ कुछ लोगों के सिर बैगेज केबिन से इतने तेज टकराए कि वे टूट गए। बैगेज केबिन का सामान नीचे गिरने लगा। कुछ लोग उन जगहों पर जा भिड़े जहां लाइट और मास्क लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *