लोकसभा चुनाव-2024:शशि थरूर बोले- चुनाव नतीजों के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, सितंबर 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। इसके लिए हमें सितंबर 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

थरूर ने ये भी कहा कि हम पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं, राजनीति करने नहीं। वे (भाजपा) अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर राजनीति कर रहे हैं। क्या मुझे भगवान राम को भाजपा वालों को समर्पित कर देना चाहिए।

दरअसल, तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोदी के रिटायरमेंट का मुद्दा उठा रहे हैं। शनिवार (11 मई) को उन्होंने कहा कि अगले साल (2025 में) मोदी 75 साल के हो जाएंगे। भाजपा 75 की उम्र में रिटायरमेंट की बात कहती है। इस पर अमित शाह ने कहा कि मोदी अपना तीसरी टर्म पूरा करेंगे। 75 साल में रिटायरमेंट की बात भाजपा के संविधान में नहीं है।

वहीं, रविवार को (12 मई) केजरीवाल ने फिर कहा कि मोदी को अपना उत्तराधिकारी बताना चाहिए। क्या रिटायरमेंट का नियम लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेताओं के लिए ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *