Earthquake In Gujarat: गुजरात में कच्छ के खावडा के निकट और गिर सोमनाथ जिले के तलाला के निकट गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप अनुसंधान संस्थान के अनुसार बुधवार सुबह पांच बजकर 39 मिनट पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र कच्छ में खावडा से 56 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तर-पूर्व में था।
दूसरी बार अपराह्न 12 बजकर 55 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप के झटके आये, जिसका केंद्र सौराष्ट्र क्षेत्र में तलाला से 14 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में था।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के तलाला के निकट बुधवार को भूकंप के 3.7 और 3.4 तीव्रता के दो झटके महसूस किये गये थे।
What's Hot
Previous Article15 करोड़ की कोकीन निगल गया अफ्रीकी यात्री, एयरपोर्ट पर खुला राज
Next Article नवसारी के खत्रीवाड में ट्रक बिजली पोल से टकराया
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
