Fake note factory in Mumbai:मुंबई में छप रही नकली नोट, फैक्ट्री पर छापा, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में चुनाव से पहले नकली नोट की फैक्ट्री (Fake note factory) पर छापा मार कर मशीन और पेपर जब्त किया गया है और दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव होने को है। जिसकी वजह से पुलिस बेहद सतर्क और सजग है। नगदी और नोट के चलन पर खास नज़र रखी जा रही है। इसी बीच मुंबई के बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स ने भारत नगर (Bharat Nagar) इलाके में लम्बे समय से नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में पांच, दस, सौ और पांच सौ के नकली नोट को जब्त किया है। इसके अलावा नोट छापने वाली मशीन के साथ नोट के पेपर को जब्त किया है।
मुंबई के भारत नगर इलाके में चल रहे इस नकले नोट के कारखाने में नौशाद शाह और अली सैयद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
अब पुलिस इस सिंडिकेट से जुड़े उन लोगों को ढूंढ रही है। जो नकली नोट का वितरण किया करते थे। साथ ही नकली नोट कितनी मात्रा में वितरित किया गया। साथ ही किन किन इलाकों में ये नोटों को भेजा करते थे इनकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *