Ram temple in Yawal: महाराष्ट्र के यावल तालुका के प्राचीन राम मंदिर में लगी आग

यावल: महाराष्ट्र (Maharashtra) के यावल (Yawal) तालुका के अमोदा गांव में स्थित प्राचीन राम मंदिर (Ram temple) में रात अचानक आग (Fire) लग गई। पूरा मंदिर आग की लपटों में घिर गया। साथ ही मंदिर के ऊपर स्थित जिला बैंक की शाखा भी आग की चपेट में आ गई। रात 2 बजे फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह से बुझाने में कामयाबी हासिल की। गुरुवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर मंदिर में आग लगने की घटना हुई थी। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।
फैजपुर से 5 किमी दूर एक गांव अमोदा में दशकों से भगवान श्रीराम का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर पूरी तरह से लकड़ी से बना हुआ था। साथ ही इस मंदिर की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक जिला बैंक की शाखा भी है। गुरुवार रात करीब दस बजे इस मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग धधकने लगी, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।
इस आग में मंदिर के ऊपर स्थित जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा भी जलकर खाक हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने नागरिकों के साथ मिलकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। फैजपुर, सावदा, रावेर, यावल, भुसावल के करीब आठ दमकल की गाड़ियों ने मिलकर रात दो बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *