JK:आतंकी समूह में शामिल होने जा रहा युवक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jammu-Kashmir:जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने कट्टरपंथी आतंकवादी समूह में शामिल होने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि मध्य कश्मीर के बीरवाह बडगाम गांव का वसीम अहमद शेख एक कट्टरपंथी समूह अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) में शामिल होने जा रहा था। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि इसके साथ ही एजीएच आतंकवादी संगठन के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है और कई युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने से बचाया गया है। ऐसे समूहों के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए जांच जारी है। अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *