प्रयागराज जिले के जार्जटाउन में रहने वाली महिला विनीता को साइबर अपराधियों ने डिजिटल हाउस अरेस्ट करके उससे उससे एक करोड़ 48 लाख रुपए ठग लिए। जिसके बाद महिला ने साइबर थाने में फेडएक्स कोरियर कंपनी के एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महिला के ऑनलाइन ठगी के 40 लाख रुपयों को होल्ड करवा दिया। पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए जुटी हुई है।
एक पूर्व अधिकारी की पत्नी विनीता घर में अकेले रहती हैं।उनकी बेटी और कई रिश्तेदार विदेशों में रहते हैं। बताया कि उनके पति के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके खाते में पैसा आया था। विनीता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फेडएक्स इंटरनेशनल कोरियर का कर्मचारी बनकर अब्बी कुमार ने फोन किया था। बताया कि उनके नाम से लैपटॉप, क्रेडिटकार्ड और गांजा ताईवान भेजा गया है। फिर शिकायत दर्ज कराने के लिए उनके फोन को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफ़र किया और कहा कि उनके खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे आई इसकी भी जांच की जाएगी। फिर वीडियो काल करके कहा गया कि वो डिजिटल हाउस अरेस्ट हो चुकी हैं। घर से बाहर नहीं जा सकतीं। उनसे लगातार वीडियो काल पर बने रहने के लिए कहा गया और कई बार में कुल एक करोड़ 48 लाख रुपए ट्रांसफ़र करवा लिया। मामले की शिकायत मिलने डीसीपी दीपक भूकर ने तत्काल पुलिस टीम लगाई और महिला के 40 लाख रुपए होल्ड करवा लिए गए। इसके अलावा पुलिस अपराधियों को ट्रेस करने में भी जुटी हुई है।
Previous ArticleRampur News: बीड़ी कारोबारी के घर और गोदाम पर जीएसटी टीम का छापा
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
