Uttarakhand Forest Fire:धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, 24 घंट के भीतर पहाड़ों में 31 जगहों पर लगी आग

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते तापमान की वजह से यहां के जंगल लगातार धधक रही हैं। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 31 घटनाएं घटीं, जिनमें कुल 33 हेक्टेयर वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। कुमाऊं और वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र में दो व्यक्ति भी झुलस गए।
इन जगहों पर लगी आग
तमाम प्रयासों के बावजूद जंगल की आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। प्रदेश में रामनगर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, नई टिहरी, रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नरेंद्रनगर, उत्तरकाशी, तराई पूर्वी, लैंसडौन, हल्द्वानी वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में जंगल की आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं।
सेना की भी ली गई मदद
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जंगलों की आग हमारे लिए बड़ी चुनौती है। हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। हमने सेना से भी मदद ली है। जल्द से जल्द इस आग पर काबू पाया जाए, ये हमारा प्रयास रहेगा। हम इस पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *