Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Ulgulan Nyay Maha Rally:मेरे पति को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहती है बीजेपी सरकार-सुनीता केजरीवाल
    Blog

    Ulgulan Nyay Maha Rally:मेरे पति को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहती है बीजेपी सरकार-सुनीता केजरीवाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    BJP government wants to kill my husband in jail
    BJP government wants to kill my husband in jail
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रांची: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उनके पति को इंसुलिन नहीं देने का रविवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन्हें (अरविंद केजरीवाल) मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भाजपा की ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा।
    सुनीता ने यहां ‘उलगुलान न्याय’ रैली में कहा, ‘‘वे मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उनके भोजन पर कैमरे से निगरानी रखी जा रही है; उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं; उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है।” उन्होंने दावा किया कि उनके पति को ‘‘जन सेवा” का काम करने के लिए जेल में डाल दिया गया और उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं किया जा सका है।
    उन्होंने कहा, ‘‘हम तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन छूटेंगे।” केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। अब इस नीति को रद्द किया जा चुका है। ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी की रात सोरेन को भी गिरफ्तार किया था।
    ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया तिहाड़ के बाहर विरोध प्रदर्शन
    दुसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इंसुलिन लेकर रविवार को पश्चिम दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मधुमेह रोगी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने की मांग की। दिल्ली की मंत्री आतिशी और ‘आप’ के विधायक संजीव झा प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे। ‘केजरीवाल को इंसुलिन दो’ लिखी हुई तख्तियां थामे अनेक कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गया। आतिशी ने कहा, “यह विरोध प्रदर्शन नहीं है। दिल्ली के लोग मधुमेह से जूझ रहे मुख्यमंत्री केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने केजरीवाल के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन भेजे हैं।”

    Arvind Kejriwal kill my husband in jail New Delhi Sunita Kejriwal Ulgulan Nyay Maha Rally
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLok Sabha Elections 2024:महाराष्ट्र में तीसरे चरण की 11 सीट पर 317 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध
    Next Article Lok Sabha Election 2024: आज मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.