Mahanadi Boat Capsizesओडिशा: नौका पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई

भुवनेश्वर: 20 अप्रैल ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से पांच और शवों के मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर सात हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम नाव पलटने के तुरंत बाद तलाश अभियान शुरू करने वाले ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल तथा अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने महानदी से पांच और शव बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘नदी के हीराकुंड जलाशय से पांच और शव बरामद किए गए।” हादसे में मारे गए सभी लोग पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। यह हादसा तब हुआ जब करीब 50 लोग ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर के दर्शन करने के बाद नौका से लौट रहे थे। नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली पुलिस थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी कि इससे पहले यह हादसे की शिकार हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *