Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    February 14, 2026

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति
    Blog

    राज कुंद्रा पर ED का शिकंजा, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 18, 2024Updated:April 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम अक्सर मीडिया खबरों में बना रहता है। दोनों को इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार किया जाता है।
    हालांकि, दोनों का नाम विवादों के कारण भी चर्चा में रहता है। पोर्नोग्राफी मामले के बाद एक बार फिर शिल्पा-राज पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं।
    दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कारोबारी राज की लगभग 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

    ED ने जब्त की राज की संपत्ति
    ED ने शिल्पा के पति राज पर कार्रवाई एक बिटकॉइन संबंधी स्कैम के चलते की है और गुरुवार को उनकी लगभग 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें उनका जुहू स्थित आवासीय फ्लैट भी शामिल है। मुंबई जोनल कार्यालय ने अनंतिम रूप से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा (राज) से संबंधित अचल और चल संपत्तियों को कुर्क किया है।

    किस मामले में लिया गया एक्शन?
    ED की ओर से यह एक्शन 6,600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मामले में लिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज के खिलाफ कई FIR होने के बाद की गई है। मनी लॉन्ड्रिंग की यह जांच महाराष्ट्र और दिल्ली पुलिस में वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड नामक कंपनी के स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एजेंटों के खिलाफ हुई FIR के बाद शुरू की गई।

    क्या है वजह?
    दर्ज हुई FIR में यह आरोप लगाया गया था कि इन्होंने जनता से बिटकॉइन के रूप में भारी मात्रा में धनराशि इकट्ठा की थी। इन लोगों ने यह धनराशि बिटकॉइन के रूप में हर महीने 10 प्रतिशत वापसी करने का वादा किया था, जो झूठा निकला।
    ED की जांच में पता चला है कि राज को यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मास्टरमाइंड और प्रमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे।

    ED ने बयान ने लगाया धोखधड़ी का आरोप
    ED द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि उक्त बिटकॉइन अमित भारद्वाज ने भोले-भाले लोगों से धोखाधड़ी की भावना से जमा किए गए थे। अमित और राज के बीच सौदा सफल नहीं हुआ, इसलिए शिल्पा के पति के पास अभी भी 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत वर्तमान में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
    इससे पहले इस मामले के संबंध में कई तलाशी अभियान चलाए गए थे, जिसके बात 3 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

    अश्लील फिल्मों के निर्माण का भी लगा आरोप
    राज पर इससे पहले भी 2021 में अश्लील फिल्मों के निर्माण में कथित तौर पर संलिप्त होने का आरोप लगा था।
    उन्हें मोबाइल ऐप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने CBI से बेगुनाही की अपील की थी।
    राज 3 साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं और इस पर फिल्म ‘UT 69’ भी चुके हैं।

    Raj Kundra
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरते बाजार में भी इन 4 फंड्स ने मचाया तहलका, 1 साल में कराया बंपर मुनाफा
    Next Article Maharashtra News: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बाल विवाह की शिकार एक किशोरी को भ्रूण समाप्त करने की दी अनुमति।
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में जिस तरह सॉफ्ट…

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    February 14, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए की हदें पार, बने आशिक

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    बॉलीवुड का रोमांस दुनियाभर में मशहूर माना जाता है. उनकी फिल्मों में…

    ✨ ✍️ लेखक : Chirag Raman Patel चेहरा — शरीर की आत्मा (The Face is the Soul of the Body)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    🌿 एक ऐसी प्रेरणादायक कहानीजो इंसान को बाहर से नहीं —भीतर से…

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 14, 2026

    — एक सुकून भरी मोहब्बत की कहानी —उस रात चाँद कुछ ज़्यादा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.