Salman Khan House Firing: सलमान खान को जान से मारना नहीं था मकसद

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में दोनों हमलावारों की गिरफ्तारी के बाद एक और शख्सा को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उन सभी से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों ने बताया है कि उन लोगों को सलमान खान को मारना नहीं था। टारगेट जरूर सलमान खान थे पर वह एक्टर को मारने नहीं गए थे।
सलमान खान को मारना नहीं था इरादा (Salman Khan House Firing Update)
सलमान खान के घर 14 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे फायरिंग हुई थी। इस हमले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया था। हमलावरों से पूछताछ में क्राइम ब्रांच को पता चला है कि उन लोगों का इरादा सलमान खान को मारना नहीं था। वह लोग सलमान खान को महज डराना चाहते थे।
मुंबई पुलिस ने जिन दोनों हमलावरों को पकड़ा था उनमें से एक हरियाणा से है और दूसरा बिहार का रहने वाला है। पुलिस अब दोनों के परिवारों से भी पूछताछ कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों ने सलमान खान के घर के अलावा उनके फार्म हाउस की रेकी भी की थी। जो तीसरे व्यक्ति को पकड़ा है वह इन दिनों शूटरों के लगातार संपर्क में था। तीनों फोन पर कई दिनों से बातचीत कर रहे थे। माना जा रहा है कि इस व्यक्ति को लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से सीधे तौर पर निर्देश मिल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *