भिवाड़ी की कंपनी में भीषण आग लगी

जयपुर। अलवर के भिवाड़ी में एक कंपनी में भयंकर आग लग गई है। ये आग सिगवर्क नाम की एक कंपनी में लगी है जो इंक बनाने का काम कराती है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। आग लगने के कारण आसपास के इलाके में धुएं के गुबार छा गए। बताया जा रहा है कि आग ने लगभग पूरी सिगवर्क कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया है। मौके पर कंपनी प्रबंधन ने पूरी इकाई को खाली करवा दिया। आग इतनी भयंकर है कि धुएं का गुबार 5-7 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
कम्पनी में लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार यह सिगवर्क कम्पनी ततारपुरि स्थित प्लांट में लगी। यहां रखे कैमिकल के भरे ड्रमों ने आग पकड़ ली। इन ड्रमों में आग लगने के बाद से लगातार विस्फोट हो रहे हैं। आग को कंपनी के पूरे परिसर ने घेर लिया है। आग इतनी भयंकर है कि आस-पास भिवाड़ी तक में धुएं के बादल फैले हुए हैं। आग लगने के बाद उठे धुएं को पांच-सात किमी दूर से भी देखा जा सकता है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *