पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के पुणे (Pune girl kidnapped) से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की राज्य के अहमदनगर (Ahmednagar Murder) जिले में हत्या किए जाने का पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने रविवार को बताया कि कॉलेज में उसके एक मित्र समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया था और उन्होंने बाद में उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि युवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्रा यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में पढ़ने वाला उसका एक पुरुष मित्र और दो अन्य लोग 29 मार्च को उससे मिले और उन्होंने बाद में उसे उसके छात्रावास में छोड़ दिया। वे 30 मार्च को उसे अहमदनगर ले गए। उन्होंने उसके माता-पिता से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर उन्होंने उसका गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।” उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि छात्रा के परिवार के सदस्य उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, इसलिए वे कॉलेज और छात्रावास गए, लेकिन जब उन्हें छात्रा वहां नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने उसके माता-पिता को संदेश भेजकर नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने पुलिस को सतर्क किया, जिसने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से तीन आरोपियों का पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद तीनों लोगों ने पुलिस को अपने किए अपराध के बारे में बताया।
Related Posts
🌄 सुजलाम सुफलाम सुप्रभात – जनकल्याण टाइम न्यूज मुंबई प्रस्तुति✍️ प्रेरणादायक संदेश : राजेश लक्ष्मण गावड़े जी के मध्यम से
- JKTTeam
- July 6, 2025
- 0
राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🪔 शीर्ष पंक्तियाँ – सोच को झकझोर देने वाली शुरुआत: “जीवनात कष्ट ही प्रेरक शक्ती आहे जी […]
वोटर लिस्ट में नहीं मिला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम, घर लौटे तो पता चला…
- teamjktimes
- May 25, 2024
- 0
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में शनिवार को छठवें फेज की वोटिंग हो रही। राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर भी इस चरण में मतदान […]
अफगानिस्तान की महावाणिज्य दूत ने किया जीयू का दौरा, उठाए कदमों से संतुष्ट
- JKTTeam
- March 23, 2024
- 0
गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) के हॉस्टल में 16 मार्च की रात को खुले में विदेशी छात्रों की ओर से नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद, मारपीट, […]