Exclusive: संजय सिंह का बड़ा आरोप, ‘बीजेपी ने किया घोटाला

Sanjay Singh News: दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी ने खुद घोटाला किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शराब कारोबारी से 55 करोड़ रुपये का चंदा लिया.
संजय सिंह ने कहा कि एक झूठे बेबुनियाद केस के आधार पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी हुई है. गहरी साजिश के तहत गिरफ़्तारी हुई है. उन्होंने कहा, ”शराब घोटाले में मंगुटा रेड्डी के घर पर पहले छापा पड़ता है, उससे बयान लिया जाता है कि क्या आप केजरीवाल से मिले थे, फिर उसके बेटे रोहित रेड्डी से यही सवाल पूछा जाता है. फिर उसकी गिरफ़्तारी होती है. फिर उससे सात बयान दर्ज किया जाता है. छह बयान तो एक जैसे हैं, जिसमें से सातवां बयान बदल जाता है.”
उन्होंने आगे कहा कि बाप बेटे के कुल दस बयानों में सिर्फ दो बयान अंतिम के केजरीवल जी के खिलाफ लिए गए. शरद रेड्डी जिसको शराब घोटाले का किंग कहा गया, उसको भाजपाई जानते थे कि नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *