मुंबई: लोकसभा चुनाव (Lok sabha Elections 2024) के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए सभी प्रमुख दलों ने प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार 7 चरण में वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को आएंगे। मतदान से पहले लोगों का मन टटोलने के लिए एबीपी सी-वोटर ने एक सर्वे कराया है। इस सर्वे में लोगों के मूड को टटोला गया तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। महाराष्ट्र (Maharashtra News) की ज्यादातर जनता केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा सरकार (BJP government) के कामकाज से नाखुश नजर आई। हालांकि प्रधानमंत्री के तौर पर सूबे की जनता की पहली पसंद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैं। महाराष्ट्र के 35 फीसदी लोग केंद्र सरकार (Central government) के कामकाज से असंतुष्ट हैं। वहीं, 30 फीसदी लोग कम खुश हैं। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी पीएम पद की पहली पसंद हैं।
35% लोग असंतुष्ट
महाराष्ट्र के लोगों से जब सवाल किया गया कि वह केंद्र सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं तो 35 फीसदी लोगों ने साफ कहा कि वो असंतुष्ट हैं। वहीं 30 फीसदी लोगों ने कहा कि वो केंद्र के काम से कम संतुष्ट हैं, जबकी 4 फीसदी ने जवाब के तौर पर कहा कि उन्हें नहीं पता। इस सवाल के जवाब में सिर्फ 30 फीसदी लोग ही संतुष्ट नजर आए।
61% लोगों की पसंद मोदी
सर्वे में जब पूछा किया कि प्रधानमंत्री के तौर पर महाराष्ट्र के लोग किसे देखना चाहते हैं तो ज्यादातर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को ही पहली पसंद बताया। इस सवाल के लिए लोगों को चार विकल्प दिए गए थे जिसमें नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, दोनों नहीं या पता नहीं का विकल्प था। 61 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री को लेकर मोदी को अपनी पसंद बताया। वहीं 29 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को पसंद किया। 6 फीसदी ने कहा कि दोनों ही नहीं और 4 फीसदी का जवाब था कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है।
43 फीसदी PM के कामकाज से खुश
महाराष्ट्र की जनता भले ही केंद्र सरकार के कामकाज से संतुष्ट न हो लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज से संतुष्ट नजर आई। पीएम मोदी के कामकाज से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए 43 फीसदी जनता ने कहा कि वह संतुष्ट हैं। वहीं 27 फीसदी का कहना है कि कम संतुष्ट हैं। 28 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए और 2 प्रतिशत लोगों ने जवाब नहीं दिया।
Previous Articleवंदे भारत में पत्नी को छोड़ने गया पति फंसा, वडोदरा से पहुंचा सूरत
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
