Sangli Road Accident:सांगली में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर

सांगली: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के सांगली (Sangli Road Accident) से एक भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल सांगली में गन्ना तोड़ने वाले मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर भयानक हादसे का शिकार हो गया है। दिल दहला देने वाले इस भयानक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और वहीं 10 से 12 लोग घायल हो गए हैं। ऐसे में अब घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर
महाराष्ट्र में लगातार सड़क हादसों का दौर जारी है। कुछ ऐसा नहीं एक हादसा सांगली में भी हुआ। यह हादसा सांगली-सोलापुर हाईवे पर सोमवार आधी रात को हुआ। सांगली-सोलापुर हाईवे पर गन्ना मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर और तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो (Speeding truck and tractor collide in Sangli) गई।
4 लोगों की मौत
दुर्भाग्य से इस भीषण दुर्घटना में चार गन्ना श्रमिकों की मौत हो गई है। 10 से 12 लोग मामूली रूप से घायल हैं। इस घटना में घायलों को तुरंत मिराज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतकों में दो महिलाएं, एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं।
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार आधी रात को सांगली सोलापुर हाईवे पर गन्ना मजदूरों का एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। इस ट्रैक्टर में 10 से ज्यादा गन्ना मजदूर और उनके बच्चे सवार थे। इस बारे में बताया गया है कि सोलापुर के मंगळवेधा तालुका में चिकलगी भुयार के यह सभी गन्ना श्रमिक है। जब वह काम से लौट रहे थे तो सांगली-सोलापुर हाईवे पर हादसा हो गया।
सांगली-सोलापुर हाईवे से गुजर रहे इस ट्रैक्टर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। कुछ मजदूर घायल हो गये। घायलों को मिराज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल इस घटना से हादसे के पीड़ितों के परिवार सदमें में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *