Close Menu
    What's Hot

    करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं धुरंधर के ‘चौधरी असलम’ संजय दत्त, मां-पिता की यादों से सजाया आशियाना

    March 24, 2026

    🌺 शीर्षक: श्रद्धा और सबुरी – जीवन का दिव्य मंत्र 🌺प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई लेखनी: राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 24, 2026

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Lok sabha elections 2024 : पहली बार भाजपा 450 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
    Blog

    Lok sabha elections 2024 : पहली बार भाजपा 450 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    BJP will contest Lok Sabha elections on 450 seats
    BJP will contest Lok Sabha elections on 450 seats
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पहले चरण की 102 सीटों के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है लेकिन देश के दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों को सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे में पर फैसला करने में काफी परेशानी हो रही है। भाजपा को इस मामले में थोड़ी राहत है।
    एनडीए को ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजेडी के बाद पंजाब में अकाली दल ने भी झटका दे दिया है। इसी तरह विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में आरजेडी से समझौता करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके कारण टिकटों की घोषणा अभी अटकी हुई है। महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी गठबंधन भी सीटों का बंटवारा नहीं कर पाया है।
    450 सीटों पर लड़ेगी भाजपा
    पंजाब में अकाली दल से बात नहीं बनने के बाद भाजपा अकले 450 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ने का यह भाजपा का एक रेकॉर्ड होगा। पिछली बार भाजपा ने 437 सीटों पर अकले चुनाव लड़कर अपना रेकॉर्ड बनाया था। इस बार वह टूट सकता है। पार्टी ने अब तक 405 लोकसभा प्रत्याशी तय कर विपक्षी दलों से बढ़त बना ली है। मौजूदा 290 में से 100 सीटिंग सांसदों के टिकट काटकर भी पार्टी ने चौंकाया है।
    बीजद से वार्ता फेल, अकाली से नहीं बनी बात
    भाजपा ने अकाली दल से बात न बनने पर पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पंजाब में 2019 में अकाली दल और बीजेपी ने गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए दो-दो सीट जीती थीं। पिछले दिनों ओडिशा में भी सत्ताधारी बीजद से गठबंधन की कवायद ऐन वक्त पर फेल हो जाने के बाद पार्टी वहां भी सभी 21 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है।
    पंजाब में लुधियाना से लड़ेंगे बिट्टू
    भाजपा पंजाब में कांग्रेस के बड़े चेहरों को तोड़कर अपनी जमीन मजबूत करने में लग गई है। पार्टी ने मंगलवार को लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को तोड़ने में सफल रही। बिट्टू को लुधियाना से ही लड़ाने की तैयारी है। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।
    जिनका घर जला, उनका टिकट कटा
    मणिपुर हिंसा के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजुकमार रंजन सिंह का इंफाल स्थित आवास उपद्रवियों ने जला दिया था। भाजपा की मंगलवार को जारी हुई छठीं लिस्ट में इनर मणिपुर सीट से राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काटकर पार्टी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को मैदान में उतारा है।
    राजस्थान में भी नए चेहरे
    भाजपा ने राजस्थान की शेष बची तीन में से दो सीट के मंगलवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। दौसा सीट से कन्हैयालाल मीना और करौली-धौलपुर सीट से इंदु देवी जाटव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। दोनों नए चेहरे हैं।
    100 सांसदों के टिकट कटे
    भाजपा अब तक जारी छह लिस्ट में 405 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इनमें 100 सीटिंग सांसदों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, दूसरी सूची में 72, तीसरी में 9, चौथी में 15, पांचवीं लिस्ट में 111 और छठीं सूची में सिर्फ तीन के नाम घोषित किए गए।

    BJP will contest Lok Sabha elections GUJRAT Lok Sabha Elections 2024 Naveen Patnaik's BJD in Odisha Surat
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअहमदाबाद: बढ़ने लगा स्वाइनफ्लू का कहर, सिविल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती
    Next Article विजलपोर विट्ठल मंदिर के पास छत से गुजर रही बिजली लाइनों से खतरा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं धुरंधर के ‘चौधरी असलम’ संजय दत्त, मां-पिता की यादों से सजाया आशियाना

    By जनकल्याण टाइमMarch 24, 2026

    धुरंधर’ में संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है. उनके किरदार को…

    🌺 शीर्षक: श्रद्धा और सबुरी – जीवन का दिव्य मंत्र 🌺प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई लेखनी: राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    March 24, 2026

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    March 23, 2026
    Top Trending

    करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं धुरंधर के ‘चौधरी असलम’ संजय दत्त, मां-पिता की यादों से सजाया आशियाना

    By जनकल्याण टाइमMarch 24, 2026

    धुरंधर’ में संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है.…

    🌺 शीर्षक: श्रद्धा और सबुरी – जीवन का दिव्य मंत्र 🌺प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई लेखनी: राजेश भट्ट साहब (मुंबई बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)

    By जनकल्याण टाइमMarch 24, 2026

    🙏 इस दिव्य चित्र में Sai Baba of Shirdi का पावन स्वरूप…

    Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ… शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1900 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमMarch 23, 2026

    Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए पहले से ही विदेशों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.