Lok Sabha Elections 2024:बड़ी खबर! ठाकरे ग्रुप की पहली लिस्ट जारी

Date:

Share post:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) से एक बड़ी खबर समने आ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए ठाकरे ग्रुप (Thackeray Group) ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। ठाकरे समूह द्वारा घोषित सूची में 16 नाम शामिल हैं। ऐसे में अब इन 16 नेताओं पर विश्वास दिखाकर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) लोकसभा चुनाव में उतरे है।

आइए यहां जानते है कौन है वो 16 उम्मीदवार जिसे मिली ठाकरे गुट से लोकसभा सीट

बुलढाणा – नरेंद्र खेडेकर

यवतमाल-वाशिम- संजय देशमुख

मावल- संजोग वाघेरे पाटिल

सांगली- चंद्रहार पाटिल

हिंगोली- नागेश पाटिल आष्टीकर

संभाजीनगर- चंद्रकांत खैरे

धाराशिव – ओमराज निम्बालकर

शिर्डी- भाऊसाहेब वाकचौरे

नासिक – राजाभाऊ वाजे

रायगड- अनंत गीते

सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी – विनायक राऊत

ठाणे- राजन से विचारे

मुंबई-उत्तर पूर्व- संजय दीना पाटिल

मुंबई-दक्षिण – अरविंद सावंत

मुंबई उत्तर पश्चिम – अमोल कीर्तिकर

परभणी- संजय जाधव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि घोषित सीटों में कई सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती थी, लेकिन हुआ यह की अब इन पर उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें कि इसमें सांगली और मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट है। जी हां उद्धव ठाकरे UBT ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई के नाम की घोषणा की है।
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस इस सीट से वर्षा गायकवाड़ को उतारना चाहती थी। संजय राउत ने इस बारे में ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई से प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को मैदान में उतारा है।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक दल है। एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दूसरी ओर, तीसरे घटक दल कांग्रेस ने कुछ ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये वो सीट हैं जहां गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद नहीं है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं। उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है। राज्य में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा।

Related articles

When East meets West, it’s Toxicity at its best! Hollywood’s Action Director J.J. Perry declares Rocking Star’s Yash’s upcoming ‘Toxic’ a banger

OR ‘It’s a banger!’Hollywood's Action Director J.J. Perry heaps praises on Rocking Star Yash’s upcoming action thriller 'Toxic: A...

‘शाहरुख खान ने हमारे साथ जो किया उसके लिए कभी माफ नहीं सकती”

सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट Bharti Pradhan ने बताया Shahrukh Khan ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की. मगर सबसे आगे अपने फैन्स...

‘सेल्को फाउंडेशन’ के सहयोग से 18 जिलों केप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Reporting by: P.V. ANAND PADAMANABHAN मुंबईपारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित होने के कारण भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर अधिक ध्यान...

कोमल नाहटा के पॉडकास्ट गेम चेंजर्स पर जानें किसे सुभाष घई ने बताया लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और ए.आर. रहमान से भी बड़ा!

मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के पॉपुलर पॉडकास्ट गेम चेंजर्स में नजर...