मशहूर कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता बी आशीष का मलाड में कॉमेडी शो रहा हाउसफुल

जीवन में हास्य-बोध होना ही चाहिए, यह न हो तो जिंदगी नीरस और बोझिल बन जाती है। यह स्वस्थ हास-परिहास के प्रति भारतीय लोकमानस की सहज स्वीकृति ही है कि उसने होली जैसे त्योहारों की संकल्पना की। यह ऐसी संकल्पना है जो जनमानस को सब प्रकार की कुंठाओं, वर्जनाओं, आडंबरों, औपचारिकताओं से मुक्त होने का अवसर प्रदान करती है। होली की सुधि आते ही व्यंग्य-विनोद, हर्ष-उल्लास, हंसी-ठिठोली, राग-रंग, आमोद-प्रमोद की सुंदर, सरस एवं सुमधुर छवि साकार हो उठती है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले हास्य कवि-सम्मेलन सहज एवं निर्मल हास के जीवंत उदाहरण रहे हैं। इसी तरह मुंबई के मलाड में होली मिलन समारोह के अवसर पर कॉमेडी शो का आयोजन किया गया। इस महफिल में मशहूर कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता बी आशीष हास्य, जोगीरा, तीखे व्यंग्य की बौछार से देर रात तक श्रोताओं को सराबोर करते रहे। बी आशीष ने अपनी प्रतिभा से लोगों को खूब हंसाया और देश की वर्तमान समय की सियासत पर भी हास्यात्मक व्यंग किए। कॉमेडियन के जज्बे की दाद देते हुए उनके फैंस उन्हें स्टेज पर देखकर उन्हें खूब प्रोत्साहित कर रहे थे. बी आशीष खुद भी इस उत्साहवर्धन को देखकर इतने खुश थे कि वो स्टेज से नीचे उतरकर फैंस के बीच पहुंचे और खूब मस्ती की.

लाइव शो में बी आशीष ने लगाया कॉमेडी का तड़का
मुंबई के मलाड में उस वक्त तालियों की गड़गड़ा से गूंज उठा, जब वहां दर्शकों के लंबे समय के बाद कॉमेडियन बी आशीष सबको हंसाने स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान बी आशीष ने अपने मजेदार चुटकलों से उन्होंने भीड़ को खूब हंसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *