Anuradha Joins BJP: ‘मोदी के परिवार’ में शामिल हुईं मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के नजदीक आते ही देश में सियासी हल चल तेज होगी है। आज लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। नेता, अभिनेता, खिलाड़ियों के बाद अब देश की सुप्रसिद्ध गायिका भी राजनीति में उतर गई है।
आगामी लोकसभा इलेक्शन के लिए चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है। वहीं इस से पहले लोगों का राजनीतिक पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस बीच मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने भी ‘मोदी के परिवार’ के साथ जुड़ कर राजनीति में एंट्री ली है।
लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। अनुराधा ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्या ग्रहण की। सूत्र बताते हैं की BJP उन्हें चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। ऐसे में वे पार्टी की तरफ से अनुराधा को स्टार चुनाव प्रचार बनाने की अटकलें लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *