Mumbai News:अटल सेतु से दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच शुरु हुई विशेष नागरिक बस सेवा

Date:

Share post:

मुंबई: नागरिक परिवहन और बिजली प्रदाता बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (Best) ने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर दक्षिण मुंबई (South Mumbai) और निकटवर्ती नवी मुंबई (Navi Mumbai) के बीच एक विशेष, वातानुकूलित बस सेवा (Special citizen bus service) शुरू की है। अटल सेतु (Atal Setu) का उद्घाटन दो महीने पहले किया गया था।
मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने बुधवार को कोलाबा में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) मुख्यालय में इस सेवा का उद्घाटन किया। बेस्ट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रूट नंबर ‘एस-145’ पर विशेष बसें दक्षिण मुंबई में ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और नवी मुंबई में केंद्रीय व्यापार जिला (सीबीडी) बेलापुर के बीच रोजाना चलेंगी।
विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रतिदिन चार बसें – दो सीबीडी बेलापुर से और इतनी ही संख्या में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से – सोमवार से शनिवार तक 22 किलोमीटर लंबे अटल सेतु के माध्यम से मार्ग पर संचालित की जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सेवा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को न्यूनतम किराया 50 रुपये और अधिकतम 225 रुपये देना होगा।
केसरकर ने परिवहन उपक्रम की छतों पर वायु शोधन प्रणाली से सुसज्जित बसों की भी शुरुआत की। विज्ञप्ति के अनुसार, पांच बेस्ट डिपो की कुल 300 बसों में वायु शोधन प्रणाली लगाई जा रही है। इनमें से 240 बसों में पहले ही यह प्रणाली लगाई जा चुकी है।

Related articles

कुकिंग के बाद फराह अब रसोइये दिलीप के साथ करेंगी दुनिया की सैर, भूमि पेडनेकर ने दी बधाई

Farah Khan New Travel Show With Dilip: दिलीप के साथ कुंकिग शो की सफलता के बाद अब फराह...

🎬 “टपरी पे छपरी” — RLG Production की ओर से एक प्रेरणादायक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ |📢 एक नई शुरुआत… एक नई उम्मीद…!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) RLG Production के बैनर तले बहुत ही जल्द दर्शकों को...

Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) Vi (Vodafone Idea) ने 29 जुलाई 2025 को अपनी डिजिटल...

मुंबई पुलिस ने 227 लोगों को लौटाई 1.54 करोड़ की संपत्ति

मुंबई। मुंबई पुलिस के जोन आठ ने शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम के दौरान...