विश्व महिला दिवस के शुभ अवसर पर नारी शक्ति सम्मान – 2024 और हल्दी कुमकुम सभारंभ का आयोजन

मुंबई। रेस्परा इंटरनेशनल द्वारा विश्व महिला दिवस के शुभ अवसर पर नारी शक्ति सम्मान – 2024 और हल्दी कुमकुम सभारंभ का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक के सामने, क्लाइव रोड, मस्जिद बंदर पूर्व में आयोजित किया गया था। आयोजक नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्याणकारी मंडल और विश्व हिन्दू महासमिति रहे।

इस अवसर पर मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता बी आशीष ने लोगों को जमकर गुदगुदाया और भरपूर मनोरंजन किया। अपने चुटीले अंदाज और हास्य संवादों से उन्होंने दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने को मजबूर कर दिया। उनके संवादों को सुनकर लोग काफी देर तक ठहाके लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *