प्रभासपाटण. देवाधिदेव सोमनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के नाद से गूंज उठा। सुबह चार बजे ही भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। सुबह से ही भक्तों ने लंबी कतार में खड़े होकर भगवान के दर्शन किए। मंदिर में शुक्रवार प्रात: महापूजा के बाद भस्म, पीतांबर, पुष्प, बिल्वपत्र का मनमोहक श्रृंगार किया गया। सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ध्वजा पूजा तथा पालखी पूजन किया गया। साथ ही महादेव के प्रतीक स्वरूप को पालखी में विराजमान कर पूरे मंदिर परिसर में शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़े। इस मौके पर मंदिर में मौजूद रहे मंत्री भानूबेन बाबरिया तथा मंदिर के ट्रस्टी पी.के. लहरी, की ओर से ध्वजा पूजा, पालखी पूजन किया गया। महाशिवरात्रि के इस पर्व पर सोमनाथ ट्रस्ट के अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को मंदिर में राज्य की कैबिनेट मंत्री भानूबेन बाबरिया ने भी दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने परिवार के साथ सोमनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने ध्वजा पूजन भी की।
Related Posts
भ्रष्टाचार की CBI जांच के 6900 से अधिक मामले कोर्ट में लंबित, 361 केस तो 20 वर्षों से ज्यादा वक्त से फंसे
- JKTTeam
- September 2, 2024
- 0
नई दिल्ली। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की एक वार्षिक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि सीबीआई ने जिन 6,900 भ्रष्टाचार के […]
के. आर्मस्ट्रांग की हत्या पर सीएम स्टालिन ने जताया दुख, जांच में तेजी लाने का दिया आदेश
- JKTTeam
- July 6, 2024
- 0
तमिलनाडु: चेन्नई में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के.आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। उनकी मौत पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री […]
मुश्किल में एयर इंडिया एक्सप्रेस, लगा टाटा समूह की साख को धक्का!
- JKTTeam
- May 9, 2024
- 0
नई दिल्ली: जहां एक तरफ एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की 70 से ज्यादा फ्लाइट बीते मंगलवार रात से आज सुबह तक कैंसिल या […]