Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»हीरे को परखना है तो अंधेरे का इंतजार करो, धूप में तो कांच के टुकड़े भी चमकने लगते है…
    Blog

    हीरे को परखना है तो अंधेरे का इंतजार करो, धूप में तो कांच के टुकड़े भी चमकने लगते है…

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    गुणवान व्यक्ति संसार का आभूषण होता है। वह सर्वदा पूज्य होता है व समाज की पूँजी होता है। चाहे सौ मूर्खों की भीड़ क्यों न एकत्र हो जाए, वह एक गुणी मनुष्य के समक्ष असहाय हो जाती है। उसका कद बहुत छोटा हो जाता है। बहुत लोगों को पीछे छोड़कर वह गुणी व्यक्ति सबके सिरों पर विराजमान हो जाता है। उसकी विद्वत्ता के सामने लोगों को नतमस्तक होना ही पड़ता है।

             योग्य या गुणवान व्यक्ति का सान्निध्य प्राप्त करके कोई भी मनुष्य कुछ ही समय में अपने कार्यों में कुशल या दक्ष हो जाता है। गुणी के संसर्ग से मूर्ख मनुष्य की बुद्धि की जड़ता दूर होने लगती है। वह भी शीघ्र विद्वान बनने की प्रक्रिया में आने लगता है। कालिदास जैसा महामूर्ख विद्वनों की संगति में आकर विद्वान बन गया था। उसकी श्रेष्ठ कृतियों के कारण उसका नाम पूरे विश्व में श्रद्धा से लिया जाता है। 

               किसी गुणवान व्यक्ति की योग्यता के विषय में लेश मात्र भी सन्देह नहीं रह जाता। उसकी पहचान उसके गुणों के आधार पर होती है, उसकी शक्ल-सूरत के आधार पर कदापि नहीं। वह अपने जीवन में किस पद पर कार्यरत है, इस बात की कोई अहमियत नहीं होती। 

                किसी कवि ने इस विषय में निम्न श्लोक में कहा है-

            गुणैरुत्तमतांयाति 

                     नोच्चैरासनसंस्थित:।

            प्रासादशिखरस्थोपि 

                     काक: किं गरुडायते॥

    अर्थात् एक व्यक्ति की पहचान एवं महत्त्व  उसके सद्गुणों से होती है, न कि वह किस कुर्सी (position or post) पर विराजमान है। उदाहरणार्थ यदि कौआ मन्दिर के शिखर पर बैठा हो, तो उसमें पक्षीराज गरुड़ जैसी गुणवत्ता नहीं आ जाती और न ही वह कभी गरुड़ बन सकता है। वह सिर्फ काँव-काँव करने वाला कौआ ही बना रहता है।

              कहने का तात्पर्य है कि मन्दिर जैसे पवित्र स्थान पर बैठा हुआ कौआ गरुड़ की तरह महान नहीं बन सकता। गरुड़ के गुणों को ग्रहण नहीं कर पाता। वह केवल कर्कश ध्वनि में काँव-काँव ही कर सकता है बस। जिससे सब लोग दुखी हो जाते हैं और फिर कंकर मारकर उसे भगा देते हैं।

              जब कोई मनुष्य गलत आदतों का शिकार हो जाता है, तब उन दुर्गुणों का त्याग करना सरल कार्य नहीं होता। किसी कवि ने इसी भाव को निम्न श्लोक में बहुत खूबसूरती से प्रकट किया है-

            य: स्वभावो हि यस्यास्ति 

                      स नित्यं दुरतिक्रम:। 

            श्वा यदि क्रियते राजा 

                   तत् किं नाश्नात्युपानहम्॥

    अर्थात् सुभाषितकार बताना चाहते हैं कि हमारे स्वभाव में जो गलत आदतें पड़ जाती हैं, उन्हें छोड़ना सरल कार्य नहीं होता। यहाँ उदाहरण देते हुए कहा है कि यदि किसी कुत्ते को सिंहासन पर विराजमान कर दिया जाए, तो भी वह अपनी आदतें (जूते चाटना, टाँग ऊँची करना इत्यादि) नहीं छोड़ पाता।

             कवि के अनुसार कुमार्गगामी व्यक्ति कितना भी स्वयं को दूध का धुला हुआ प्रमाणित करने का प्रयास करे, उसका प्रभाव दूसरों पर अधिक समय तक नहीं रह पाता। अपनी स्वभावगत आदतों को वह अधिक समय तक छोड़ नहीं सकता। फिर उसकी वास्तविकता स्वत: ही सबके सामने आ जाती है। उसकी जग हँसाई जो होती है, सो अलग। इसलिए दुर्जन कुछ ही काल तक उच्च स्थान पर रह पाता है। उसका अधोपतन निश्चित होता है। हींग को कितना भी छुपाकर रख लो उसकी दुर्गन्ध फैलती ही है। उसी प्रकार दुर्जन की अपकीर्ति उसके आगे-आगे चलती है।

             इसके विपरीत गुणवान व्यक्ति चाहे स्वयं को सौ पर्दों के पीछे छिपा ले, दुनिया की नजरों से बचता फिरे, फिर भी उसकी कीर्ति फैल ही जाती है। फूल चाहे जंगल में फलें अथवा शहर में, उनकी सुबास सर्वत्र फैलती है। उसे कोई रोक नहीं सकता। उसी प्रकार गुणवान की योग्यता और विद्वत्ता सबके सामने आ ही जाती है। उसे हीरे की तरह अपना मूल्य बताने की आवश्यकता नहीं पड़ती। गुणों के परखी लोग उसे अन्ततः ढूंढ ही लेते हैं, इसमें कोई सन्देह नहीं है।

    hindi life quotes
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस सरकार आई तो मोदी को मार दूंगा, हाथ में तलवार लेकर मोहम्मद रसूल ने दी धमकी
    Next Article Mumbai Train Accident:चलती लोकल ट्रेन से गिरी महिला पुलिसकर्मी, हुई मौत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.