मुंबई: आज महाराष्ट्र (Maharashtra News) में एक बड़ी घटना होने जा रही है। दरअसल आज यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र की विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) से एक दो नहीं बल्कि 10 विधायक रिटायर (10 MLCs Retire) होने जा रहे हैं। जानकरी के लिए आपकी बता दें कि इससे अब रिक्त पदों की संख्या 31 हो जाएगी।
ऐसे में अब जानते है वे कौन से विधायक है जो आज विधान परिषद से रिटायर होने वाले है। दरअसल विधायकों की इस लिस्ट में अनिकेत तटकरे, नरेंद्र दराडे, रामदास आंबटकर, विप्लव बजोरिया, प्रवीण पोटे, सुरेश धस, विलास पोतनीस, निरंजन डावखरे, किशोर दराडे, कपिल पाटिल का समावेश है।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में पिछले कई महीनों से विधान परिषद में 12 विधायकों की नियुक्ति का मुद्दा लंबित है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मविआ (MVA) सरकार में नियुक्तियों को लेकर उद्धव सरकार और राज्यपाल कोश्यारी के बीच तनाव पैदा हो गया था।