Mumbai Airport:मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रैफिक सुधरा, विमानों के पहुंचने का समय हुआ कम : शिंदे सरकार

Date:

Share post:

मुंबई: नागर विमानन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने कहा है कि उसके द्वारा उठाए गए कदमों के बाद मुंबई हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर हवाई यातायात की स्थिति सुधरी है और देरी से आने वाली उड़ानों की संख्या में कमी आई है। दो माह पहले मंत्रालय ने हवाई अड्डे पर भीड़ को कम करने के लिए उड़ानों में कमी करने के साथ अन्य निर्देश दिए थे। शहर का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।
मंत्रालय ने 11 नवंबर-10 दिसंबर, 2023 और 16-24 फरवरी, 2024 की समय अवधि के बीच उड़ानों आगमन के आधार पर हवाई यातायात रुझानों की तुलना करते हुए कहा है कि उसके निर्देशों के वांछित नतीजे मिल रहे हैं। इसके अलावा मंत्रालय चीजों पर नजदीकी नजर रख रहा है। मंत्रालय ने कहा कि 16-24 फरवरी की अवधि के दौरान हवाई अड्डे पर 4,337 विमान आए। इनमें से एक भी उड़ान के आने में एक घंटे से अधिक की देरी नहीं हुई। वहीं 178 विमानों के आगमन में 30 से 60 मिनट का विलंब रहा।
आंकड़ों के मुताबिक, 570 विमान तय समय से पहले आए, 2,469 विमान 0-15 मिनट की देरी से आए और 1,120 विमान 15-30 मिनट की देरी से आए। वहीं दूसरी ओर 11 नवंबर-10 दिसंबर, 2023 की अवधि के दौरान 14,476 विमान हवाई अड्डे पर आए। इनमें से 1,641 विमान एक घंटे से अधिक के विलंब से आए। वहीं 2,141 विमानों के आगमन में 30-60 मिनट तक, 2,083 विमानों में 15-30 मिनट तक और 3,632 विमान के आगमन में 0-15 मिनट तक की देरी हुई। वहीं कुल 4,979 विमान तय समय से पहले पहुंचे।

Related articles

कुकिंग के बाद फराह अब रसोइये दिलीप के साथ करेंगी दुनिया की सैर, भूमि पेडनेकर ने दी बधाई

Farah Khan New Travel Show With Dilip: दिलीप के साथ कुंकिग शो की सफलता के बाद अब फराह...

🎬 “टपरी पे छपरी” — RLG Production की ओर से एक प्रेरणादायक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ |📢 एक नई शुरुआत… एक नई उम्मीद…!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) RLG Production के बैनर तले बहुत ही जल्द दर्शकों को...

Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) Vi (Vodafone Idea) ने 29 जुलाई 2025 को अपनी डिजिटल...

मुंबई पुलिस ने 227 लोगों को लौटाई 1.54 करोड़ की संपत्ति

मुंबई। मुंबई पुलिस के जोन आठ ने शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम के दौरान...