Navi Mumbai Fraud News:नवी मुंबई में नकली सोने के सिक्के बेचकर 5 लाख रुपये की ठगी

ठाणे: नवी मुंबई (Navi Mumbai Fraud News) के 41 वर्षीय एक व्यक्ति को नकली सोने के सिक्के बेचकर कथित तौर पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला, उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा के रहने वाले आरोपियों ने शुरुआत में पीड़ित को असली सोने के सिक्के बेचकर उसका विश्वास हासिल किया, बाद में आरोपियों ने उसे और सिक्के खरीदने का लालच दिया और कथित तौर पर उसे नकली सिक्के बेचकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने मुंब्रा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले को नवी मुंबई की खारघर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि खारघर पुलिस ने सोमवार को मां-बेटे और एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *