Navi Mumbai Crime:डिस्काउंट पर फोन व कार दिलाने का झांसा देकर की 65.73 लाख रुपये की धोखाधड़ी

ठाणे: नवी मुंबई (Navi Mumbai Fraud News) के पांच लोगों को महंगे मोबाइल फोन और कार पर छूट का झांसा देकर कथित तौर पर 65.73 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों ने खुद को एक नामी कंपनी का कर्मचारी बताया था। कामोठे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पीड़ितों को 40 दिनों में कंपनी के कूपन के माध्यम से छूट पर महंगे मोबाइल फोन और कार दिलाने का झांसा देकर रकम निवेश करने का लालच दिया था। पीड़ितों ने अगस्त 2023 और जनवरी 2024 के बीच सामूहिक रूप से 65.73 लाख रुपये का निवेश किया था।
जब आरोपियों ने वादे के मुताबिक सामान नहीं दिया और गोल-मोल जवाब दिया तो स्वरोजगार करने वाली 34 वर्षीय एक पीड़िता ने कामोठे पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मुंबई के एक दंपति समेत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *