आप सभी ने अपने जीवन में एक कहावत तो सुनी ही होगी- एक चुप सौ को हराए, एक चुप सौ को सुख दे जाए और इसलिए हम कई बार चुप रहते हैं, मौन रह जाते हैं क्योंकि यह सच भी है कि एक मूर्ख व्यक्ति के सामने मौन रहने से अच्छा उत्तर और कुछ भी नहीं हो सकता। कभी-कभी हम सबके जीवन में एक समस्या अवश्य आती है कि हम किसी मुर्ख के समक्ष मौन हो जाते हैं। ऐसा क्यों? प्राय: उसकी ताकत से बचने के लिए हम मौन रह जाते हैं। मानते हैं कि ऐसा करने से हम एक विवाद से बच जाते हैं। हो सकता है कि एक संघर्ष से भी बच जाते हों। आरएलजी प्रोडक्शन के इस वीडियो में आपको आपको मशहूर कॉमेडियन बी आशीष यही सीख देते नजर आएंगे। तो देर किस बात की, सुनिए इस वीडियो को।
