Farmer Protest 2024 Updates : नए MSP पर मान गए किसान, दो दिन रोका “दिल्ली चलो” मार्च

Farmer Protest 2024 Latest Updates : किसान आंदोलन के बीच चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है। किसानों ने दिल्ली चलो मार्च दो दिनों के लिए रोक दिया है। केंद्र सरकार ने MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य का एक नया प्रस्ताव दिया है। ऐसे में किसानों ने सरकार की तरफ से पेश किए गए नए प्रस्ताव को समझने के लिए दो दिन का वक्त लिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय ने देर रात में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर सहित कई किसानों के साथ बैठक की। इस बैठक की बाद ही यह फैसला लिया गया।

मांगे पूरी नहीं हुईं तो 21 फरवरी से फिर आंदोलन
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी का नया प्रस्ताव दिया है। हम हमारे फोरम में 19 और 20 फरवरी को चर्चा करेंगे और जानकारों की इसपर राय लेंगे। इसके आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। कर्ज माफी सहित अन्य मांगों पर उम्मीद है कि दो दिनों में समाधान हो जाएगा। ऐसा नहीं होता है तो 21 फरवरी सुबह 11 बजे से फिर आंदोलन किया जाएगा।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हैं किसान
पंजाब और हरियाणा के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्जमाफी सहित कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं। यह सभी किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार मामले को सुलझाने के लिए काम कर रही है। किसानों से 8, 12 और 15 फरवरी को भी वार्ता हुई थी लेकिन कोई हल न निकला।
MSP पर पांच साल के समझौते का प्रस्ताव
केंद्रीय पीयूष गोयल ने वार्ता की जानकारी देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने देश की सहकारी समितियों NCCF (भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित) और NAFED (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ) को MSP पर दालें और भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा कपास खरीद का किसानों के साथ पांच साल का समझौता करने का प्रस्ताव दिया है। बातचीत बहुत ही सद्भावनापूर्ण माहौल है। बाकी चीजें भी सुलझा ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *