छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, PM मोदी ने ‘ये’ संदेश देकर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) को सोमवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक दूरदर्शी, निडर योद्धा, संस्कृति के संरक्षक और सुशासन के अवतार शिवाजी का जीवन पीढ़ियों को प्रेरित करता है।”
प्रधानमंत्री मोदी को अक्सर शिवाजी महाराज की सैन्य और प्रशासनिक प्रतिभा की सराहना करते हुए देखा गया है और रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिवेशन में अपने भाषण में भी मोदी ने बहु-प्रशंसित मराठा राजा का जिक्र किया था। मराठा राजा शिवाजी का जन्न 1630 में हुआ था।
शिवाजी महाराज ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों सहित अपने समय के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की। मराठा साम्राज्य को सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक माना जाता है। शिवाजी महाराज न केवल सैन्य कौशल के लिए बल्कि प्रशासनिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *