भले ही आज समय बुरा है लेकिन यह बहुत कुछ सिखाकर जायेगा। कौन अपना है कौन पराया है, पहचान कराकर जायेगा। दोस्‍तों, बुरा समय भले ही बुरा क्यों न हो लेकिन ये आपको बहुत कुछ सिखाकर जाता है। इस बात को याद रखें, समय कभी किसी का भी एक जैसा नहीं होता है। आज आपका Time ख़राब है तो कल Time अच्छा भी आएगा। अगर आपका अच्‍छा Time चल रहा है तो आपको इस पर घमंड नहीं करना चाहिए। किसी को नहीं पता कि आपका अच्‍छा Time कब बुरे Time में बदल जाए। तो इस पोस्ट में RLG प्रोडक्शन के बैनर तले मशहूर कॉमेडियन और मोटिवेशनल गुरु आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जो आपके बुरे वक्त में आपको याद रखनी चाहियें। अगर आप समझदार हैं तो इन बातों को आसानी से समझ लेंगें।