Mango Reached in Mumbai: मुंबई में आ गए हैं आम, जानें कितनी है कीमत, खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Mango Reached in Mumbai: फलों के राजा आम का मुंबई में आगमन हो गया है। आमतौर पर मार्च और अप्रैल के महीने में मुंबई के लोगों को आम आसानी से मिलता है, लेकिन आम की पहली खेप मुंबई में जनवरी-फरवरी के महीने में ही पहुंच जाती है। फरवरी का महीना आधा बीत गया है और देश भर के विभिन्न इलाकों से मुंबई में आम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुंबई आम के शौकीनों की संख्या काफी अधिक है। यही कारण है कि मुंबई में आम की कीमत भी अधिक होती है। 

मुंबई पहुंचा आम 
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुंबई की क्राफर्ड मार्केट में आम पहुंच चुका है और अब यह फुटकर विक्रेताओं के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचेगा। मुंबई के फलों की मंडी में आम आने की शुरुआत अब हो चुकी है। यानी आम खाने के शौकीनों के घर तक अब फेरीवालों के माध्यम से और फल विक्रेताओं के माध्यम से आम पहुंचने लगेगा। जनवरी और फरवरी के महीने में आम की कीमत काफी अधिक होती है। दरअसल इस सीजन में नागपुर के हापुस की अच्छी डिमांड रहती है। फरवरी और मार्च के महीने में हापुस विक्रेता अच्छी कमाई करते हैं। 

आम की कीमत 
मुंबई पहुंचे अल्फांसो आम के 24 पीस के डिब्बों की मौजूदा कीमत 1500 से 1700 के बीच बताई जा रही है। वही मुंबई की कुछ मंडियों में इसकी कीमत 1200 से 1500 के बीच भी बताई जा रही है। इसके अलावा चार डज़न वाले बॉक्स की कीमत ढाई से 3000 के बीच में है। 

सतर्क रहकर खरीदें आम 
मुंबई में अभी सिर्फ उन्नत क्वालिटी के आमों की खेप पहुंची है। जबकि सीजन वाले आम यानी दशहरी, लंगड़ा तोतापरी, राजापुरी और चौसा आमों के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार और करना होगा। वैसे मुंबई की अगर बात करें तो यहां किलो के हिसाब से मिलने वाले आम की कीमत 70 से 100 रुपए किलो के आसपास होती है। अब देखना यह होगा कि इस सीजन आम की कीमत कहां तक पहुंची है। आपको बता दें कि सीजन से पहले आम खाने के अपने फायदे और नुकसान भी हैं। सीजन के पहले मार्केट में पहुंचे आम को रासायनिक प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता है। ऐसे में आम की गुणवत्ता पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए सीजन के पहले आम खाने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *