Close Menu
    What's Hot

    काजोल को सताई बढ़े वजन की चिंता? मुश्किल दौर का किया जिक्र, बोलीं- सहानुभूति दिखाएं

    July 2, 2026

    दिल्ली: चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, मोबाइल से रिकॉर्ड की आरोपी की करतूत

    July 1, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 5 बार विधायक रह चुके पुराने शिवसैनिक ने छोड़ा साथ
    Blog

    उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 5 बार विधायक रह चुके पुराने शिवसैनिक ने छोड़ा साथ

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को तगड़ा झटका लगा है। पांच बार विधायक रह चुके उद्धव गुट के नेता बबनराव घोलप (Babanrao Gholap) ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री घोलप ने शिवसेना (यूबीटी) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने कहा कि वह अपने बेटे योगेश घोलप व अन्य स्थानीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे। हालांकि बबनराव घोलप ने अभी तक अपने अगले राजनीतिक सफर के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है।

    उद्धव ठाकरे को एक लाइन में लिखे पत्र में वरिष्ठ नेता बबनराव घोलप ने लिखा, मैं ‘शिवसैनिक’ पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। घोलप 1990 से 2014 तक नासिक के देवलाली विधानसभा क्षेत्र (Deolali Assembly Constituency) से पांच बार विधायक चुने गए थे।

    एक ओर जहां उद्धव ठाकरे अहमदनगर दौरे पर हैं तो वहीं आदित्य ठाकरे नासिक में हैं, ऐसा में बबनराव घोलप का इस्तीफ बड़ा झटका है। आगामी चुनावों से पहले उनका इस्तीफा नासिक और उत्तर महाराष्ट्र ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    हाल ही में घोलप ने दावा किया था कि पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी आशंकाएं और शिकायतें उठाने के बावजूद उन्हें कोई समाधान नहीं मिला। इससे पहले घोलप ने शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया था।

    कुछ दिन पहले ही बबनराव घोलप ने राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ की मांगों को लेकर मुंबई में सीएम शिंदे से मुलाकात की थी। घोलप इस महासंघ के प्रमुख हैं। घोलप ने दावा किया था कि शिंदे ने उनकी मांगें मान ली हैं।

    बताया जा रहा कि घोलप पिछले कुछ महीनों से नाराज थे। दरअसल उन्हें शिरडी लोकसभा क्षेत्र के लिए शिवसेना (यूबीटी) संपर्क प्रमुख के पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह एमएलसी सुनील शिंदे को नियुक्त किया गया था।

    इसके अलावा, घोलप शिरडी संसदीय क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ना चाहते थे। हालाँकि, शिरडी के पूर्व सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे (Bhausaheb Wackchaure) के उद्धव खेमे में शामिल होने के बाद इस संसदीय क्षेत्र के लिए उनकी उम्मीदवारी की संभावना भी कम हो गई थी। वाकचौरे बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे।

    बबन घोलप के बेटे योगेश 2014 में देवलाली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने थे, लेकिन 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी के सरोज अहिरे से हार गए। घोलप ने कहा कि मुझे अचानक शिरडी लोकसभा संपर्क प्रमुख के पद से हटा दिया गया और अपमानित किया गया। मैंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया था और नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी। लेकिन उन्हें बदल दिया गया और वफादार शिवसैनिक को कहीं जगह नहीं दी।

    Babanrao Gholap) Uddhav Thackeray
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष ने भी माना अजीत पवार गुट ही असली NCP, शरद पवार को बड़ा झटका
    Next Article मराठा आरक्षण पर बनेगा कानून: 20-21 फरवरी को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    काजोल को सताई बढ़े वजन की चिंता? मुश्किल दौर का किया जिक्र, बोलीं- सहानुभूति दिखाएं

    By जनकल्याण टाइमJuly 2, 2026

    बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल अपने बेबाक अंदाज और कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए…

    दिल्ली: चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, मोबाइल से रिकॉर्ड की आरोपी की करतूत

    July 1, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

    July 1, 2026
    Top Trending

    काजोल को सताई बढ़े वजन की चिंता? मुश्किल दौर का किया जिक्र, बोलीं- सहानुभूति दिखाएं

    By जनकल्याण टाइमJuly 2, 2026

    बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल अपने बेबाक अंदाज और कमाल की कॉमिक…

    दिल्ली: चलती कार में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, मोबाइल से रिकॉर्ड की आरोपी की करतूत

    By जनकल्याण टाइमJuly 1, 2026

    दिल्ली के मंडावली इलाके में 24 वर्षीय युवती ने चलती कार में…

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

    By जनकल्याण टाइमJuly 1, 2026

    शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स और…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.