मछली पकड़ रहे युवक पर खूंखार शार्क ने किया अटैक

पालघर। पालघर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। जहां मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे युवक पर एक शार्क ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के एक पैर को 200 किलो वजनी शार्क ने चबा लिया। उसकी हालत गंभीर है। जबकि शार्क की मौत हो गई है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पालघर जिले में वैतरणा खाड़ी में मछली पकड़ने गए 32 वर्षीय शख्स का पैर शार्क द्वारा काट लेने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात यह है कि शख्स पर हमला करने वाली खूंखार शार्क की मौत हो गई है। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें

बाल-बाल बची जान
यह घटना मंगलवार को शाम 7 बजे के करीब मनोर के पास वैतरणा नदी क्षेत्र में हुई। कई लोग नदी से जुड़ी खाड़ी में मछली पकड़ने गए थे, तभी अचानक विक्की सुरेश गोवारी पर शार्क ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने विक्की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि कुछ ग्रामीणों ने शार्क की तलाश शुरू की। तभी उन्हें शार्क का शव पानी में तैरता दिखा। इस बीच मनोर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

कैसे आई शार्क?
फिलहाल पीड़ित का इलाज सेलवासा के विनोबा भावे अस्पताल में चल रहा है। 200 किलोग्राम से अधिक वजनी शार्क ने विक्की के बाएं पैर के घुटने से नीचे का हिस्सा चबा लिया है। अधिक खून बहने से युवक वह बेहोश है। शुरू में उसे मनोर के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे विनोबा भावे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि समुद्र में हाईटाइड के दौरान यह विशालकाय मछली पानी के साथ नदी बेसिन में आ गई थी। हालांकि बाद में पानी का स्तर कम होने की वजह से संभवतः शार्क की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *