घुटने की समस्या से पीड़ित बुजुर्ग महिला से ठगी, खुद को डॉक्टर बताकर ऐंठी रकम

मुंबई। मुंबई शहर में आबादी घनी होने के साथ ही मरीज भी बड़ी संख्या में रहते हैं। मुंबई (Mumbai) की सड़क पर फर्जी डाक्टरों (Fake Doctors) की एक टोली घूम रही है, जो मरीजों को सड़क पर मिलती है। सस्ते और घरेलु इलाज के नाम पर उनसे पैसे ऐंठने का काम करती है। सांताक्रूज पुलिस (Santacruz Police) ने एक महिला सहित 4 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला (FIR) दर्ज किया है, जिसमें एक कथित डॉक्टर भी शामिल है। इन पर आरोप है कि इन्होने एक 70 वर्षीय घुटने की समस्या से पीड़ित बुजुर्ग महिला से खुद को डॉक्टर बताकर ठगी की है। आरोपियों की पहचान विजय मेहता, कुसुम मेहता, डॉ. फिरोज मर्चेंट और मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई है।

एक महिला और डॉ सहित 4 के खिलाफ FIR
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, विले पार्ले वेस्ट में अपनी बेटी के साथ रहने वाली बुजुर्ग गृहिणी का हिंदुजा अस्पताल और नानावती अस्पताल में घुटने का इलाज चल रहा था। इलाज के बावजूद बुजुर्ग महिला को आराम नहीं हुआ। 9 नवंबर 2023 को सड़क पर चलते समय विजय मेहता (35) ने घुटने की समस्या के बारे में बताते हुए बुजुर्ग महिला को अपना परिचय दिया था। अपना मोबाइल नंबर दिया और डॉ फिरोज मर्चेंट से संपर्क करने को कहा था। पीड़ित ने डॉ मर्चेंट के नंबर पर फोन लगाया तो कुसुम मेहता ने बात उनसे की। जिन्होंने मर्चेंट के इलाज के बाद सुधार का दावा किया। इसके बाद पीड़ित ने डॉ मर्चेंट से संपर्क के दौरान घरेलू उपचार का अनुरोध किया। मर्चेंट ने अपने सहायक मोहम्मद यूनुस के साथ एक प्रक्रिया की बातचीत के बाद 60,000 रुपये लिए और दवाएं दी थी। इलाज से असंतुष्ट होकर, पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, लेकिन विजिटिंग कार्ड पर लिखे क्लिनिक के पते पर जाने के बाद पता चला कि यह अस्तित्व में ही नहीं है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल पुलिस फर्जी डाक्टरों की टोली को ढूंढ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *