
- -बीजेपी से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपचड़े को टिकट
- -अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रफुल पटेल घोषित हुए प्रत्याशी
- -सीएम शिंदे की शिवसेना से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा बने कैंडिडेट
- -कांग्रेस ने मुंबई के पूर्व मेयर और दलित नेता चंद्रकांत हंडोरे पर खेला है दांव
इनका समाप्त हो रहा कार्यकाल
- नारायण राणे (भाजपा)
- प्रकाश जावड़ेकर (भाजपा)
- वी मुरलीधरन (भाजपा)
- कुमार केतकर (कांग्रेस)
- वंदना चव्हाण (राकांपा)
- 6. अनिल देसाई (शिवसेना)
इनको मिली उम्मीदवारी
1 अशोक चव्हाण (भाजपा)
2 मेधा कुलकर्णी (भाजपा)
3 डा. अजित गोपछड़े (भाजपा)
4 मिलिंद देवडा (शिवसेना-शिंदे)
5 प्रफुल्ल पटेल (राकांपा)
6 चंद्रकांत हंडोरे (कांग्रेस)
==============
मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बीजेपी ने अभी तक तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया है तो वहीं महायुति में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार ने प्रफुल पटेल को उम्मीदवार बनाया है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा राज्यसभा जाएंगे। बीजेपी के तीन प्रत्याशियों में पूर्व सीएम अशाेक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और डॉ अजीत गोपचड़े को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से मुंबई के पूर्व मेयर चंद्रकात हंडोरे को टिकट दिया गया है।
अभी तक कुल छह उम्मीदवार
विधानसभा में संख्याबल को देखते हुए सभी प्रत्याशियों का निर्वाचन तय माना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने चंद्रकांत हंडोरे पर दांव खेला है। सत्तापक्ष की तरफ से चौथे छठवें (बीजेपी 3, शिवसेना 1 और एनसीपी 1) उम्मीदवार आने की स्थिति में ही चुनाव की नौबत आएगी। अभी तक छठवें उम्मीदवार का नाम जाहिर नहीं हुआ है।
हंडोरे को लेकर है संस्पेंस
महायुति में की तरफ राज्यसभा के उम्मीदवार बने सीएम अशाेक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और डॉ अजीत गोपचड़े के साथ मिलिंद देवड़ा और प्रफुल पटेल का राज्यसभा पहुंचना तय माना जाता है। कांग्रेस ने राज्यसभा की खाली हुई सीट पर चंद्रकांत हंडोरे को मौका दिया है। मुंबई के पूर्व मेयर हंडोर दलित नेता हैं। 2022 में वह कांग्रेस के पास पर्याप्त वोट होने के बाद भी चुनाव हार गए थे। राज्यसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। जरूरत पड़ने पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। अगर बीजेपी ऐन मौके पर कोई उम्मीदवार का नाम जाहिर करती है तो कांग्रेस मुश्किल में पड़ सकती है। बीच में कांग्रेस की तरफ से कुमार केतकर की जगह पर कन्हैया कुमार को भेजे जाने की चर्चा भी सामने आई थी, लेकिन राज्य में बदले हालात में पार्टी ने स्थानीय नेता हंडोरे पर दांव खेला है।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, प्रकाश जावड़ेकर और मुरलीधरन का पत्ता काटा
बीजेपी ने राज्य से इस बार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, प्रकाश जावड़ेकर और मुरलीधरन का पत्ता काट दिया है। उन्हें फिर से रिपीट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और पंकजा मुंडे के नाम पर भी चर्चा हुई लेकिन एक बार फिर ये इंतजार में ही रह गया।
कैसा है राज्यसभा का गणित?
महाराष्ट्र से छह राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। संख्या बल को देखते हुए बीजेपी-अजित पवार और शिवसेना के महागठबंधन को पांच सीटें मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। महाविकास अघाड़ी को छठी सीट मिलने की संभावना है। यह सीट कांग्रेस की है और उम्मीद है कि संख्या बल के हिसाब से यह सीट उसी पार्टी को मिलेगी। अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है। क्योंकि बीजेपी अब छठा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। अब तक कांग्रेस के पास 44 विधायक थे। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 42 विधायकों की जरूरत होती है। अब दो नेताओं के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या सिर्फ 42 रह गई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी मुंबई में कांग्रेस को कुछ और झटके देने की कोशिश में है।