अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर

  • पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- 140 करोड़ भारतीय मेरे आराध्य देव

अबुधाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। यहां अबु धाबी में उन्होंने 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद मंदिर में पूजन की। मंदिर के प्रांगण में बने हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- ये मंदिर दुनिया के लिए मिसाल है। इसमें सबसे बड़ा योगदान मेरे भाई शेख जायेद का है। 140 करोड़ भारतीय मेरे आराध्य देव है।

श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने किया है निर्माण
मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। मंदिर के निर्माण पर 700 करोड़ रुपए खर्च हुए। मोदी 13 जनवरी को अबु धाबी पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति जायद अल नाह्यान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं की बैठक हुई।

इन द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति
द्विपक्षीय निवेश संधि
इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता
भारत-पश्चिम एशिया आर्थिक गलियारे पर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अंतर-सरकारी ढांचागत समझौता
डिजिटल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सहयोग पर समझौता
दोनों देशों के राष्ट्रीय अभिलेखागार के बीच सहयोग प्रोटोकॉल
विरासत और संग्रहालयों के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता
लेनदेन प्लेटफार्मों यूपीआई (भारत) और एएएनआई (यूएई) को आपस में जोड़ने के बारे में समझौता
घरेलू डेबिट/क्रेडिट कार्डों रुपे (भारत) और जयवान (यूएई) को आपस में जोड़ने पर समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *