Vividh Bharati Samvad : लोग जब भी मुझे याद करें उनके चेहरे पर मुस्कान हो, विविध भारती संवाद में बोले बी आशीष

नागपुर। आज नागपुर में विविध भारती संवाद में जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को हंसाकर लोटपोट करने वाले कॉमेडियन बी आशीष ने शिरकत की । बी आशीष ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। बी आशीष अभिनेता और हास्य कलाकार हैं। आज उन्होंने सुबह १० बजे से सारिका पाठक के साथ संवाद शुरू किया। अपनी स्टैंड अप कॉमेडी के हुनर से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले कॉमेडियन बी आशीष ने विविध भारती पर भी श्रोताओं को खूब हंसाया। साथ ही अपने संघर्षों को बयां किया। सारिका पाठक ने जब उनसे पूछा कि आपने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इसमें कितनी मेहनत लगी?
बी आशीष ने कहा कि हास्य की दुनिया में मैंने खुद ही सब सीखा। वहां उन्होंने हाथ पकड़कर नहीं सिखाया। मेरा जो भी सपना था, मैं उसे पूरा कर पाई। दस लोग आपकी बात पर हंस लिए, आगे क्या? मुझे कहा गया था कि आप स्प्रिंटर की तरह नहीं, मैराथन की तरह अपना करियर देखिए। हर रोज कोई न कोई वायरल हो रहा है, कोई जोक काफी देखा जा रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि 10 साल पहले अगर लोग मुझे जानते थे तो 10 साल बाद भी जान लेंगे। बी आशीष ने अपने साक्षात्कार में बताया कि मेरे स्कूल में नंबर नहीं आते थे। सिर्फ भाषाओं में नंबर आते थे। दुख को जाहिर करने का मेरा तरीका होता था दूसरों की नकल उतारना।
जब बी आशीष से पूछा गया कि जब लोग आपके वीडियो देखते हैं तो मुस्कान आ जाती है। तनाव भरी जिंदगी में लोगों के लिए क्या संदेश देना चाहेंगे, तो बी आशीष कहते हैं मैं कोई चुटकुला तो नहीं सुनाऊंगा। एक्सरसाइज करना जरूरी है। कुछ भी हो, दर्द जिंदगी में रहता है। नींद पूरी लें, कसरत करें, धूप में बैठें, फोन से दूर रहें। फिर चाहें तो हमारी कॉमेडी देख सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे लिंक पर tune करें।
https://onlineradiofm.in/maharashtra/nagpur/vividh-bharati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *