MOTN: गोवा में बीजेपी-कांग्रेस में बंट गई एक-एक सीट, AAP के हाथ रहे गए खाली

आजतक-सी वोटर सर्वे में बीजेपी का मिशन 3.0 सफल होता दिख रहा है, लेकिन बीजेपी हिंदी बेल्ट के अलावा देश अन्य राज्यों में कांग्रेस गठबंधन के सामने थोड़ी-सी कमजोर नजर आ रही है. साउथ इंडिया और महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में भी कांग्रेस गठबंधन बीजेपी से डटकर मुकाबला करता हुआ दिख रहा है.

गोवा में BJP-कांग्रेस के बीच बराबरी की टक्कर

मूड ऑफ नेशन सर्वे में गोवा की बात करें तो राज्य में बीजेपी को करारा झटका लग सकता है. राज्य में कांग्रेस प्लस को 47 फीसद वोट शेयर मिल रहा है, जबकि भाजपा प्लस को 37.5% वोट मिलता नजर आ रहा है. वहीं, आम आदमी पार्टी को महज 8% वोट मिलने का अनुमान है. इन आंकड़ों को अगर सीटों में कन्वर्ट करें तो गोवा की दो लोकसभा सीटों में एक सीट बीजेपी को तो वहीं कांग्रेस को एक सीट मिलती नजर आ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का दिल्ली की तरह यहां भी खाता खुलना मुश्किल लग रहा है.

2019 में BJP ने किया था क्लीन स्वीप

वहीं, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. पश्चिम भारत में इंडिया ब्लॉक भाजपा को कड़ी टक्कर देता हुए दिख रहा है, जहां महाराष्ट्र में बीजेपी की रणनीति बैकफुट पर है तो गोवा में बराबर की टक्कर है.

हिंदी बेल्ट में बीजेपी जलवा कायम

आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं. इंडिया टुडे ग्रुप ने देश की जनता का मिजाज जानने के लिए सर्वे करवाया है. इंडिया टुडे-सी वोटर ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे में देश की जनता के मूड को भांपने की कोशिश की है. इस सर्वे में 15 दिसंबर, 2023 से 28 जनवरी, 2024 तक 543 लोकसभा सीटों पर जाकर 1,49,092 सैंपल इकट्ठे किए हैं. सर्वे में यूपी-उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करती हुई दिख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *