फजीहत! दुर्गंध के कारण मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट दिल्ली लौटी

नई दिल्ली: मुंबई जाने वाले इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि विमान में अचानक दुर्गंध आई और एहतियात के तौर पर उसे वापस लाना पड़ा। 

इंडिगो ने एक बयान में बताया कि विमान, उड़ान संख्या 6E 449, उड़ान भरने के कुछ समय बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर लौट आया। इसमें कहा गया कि विमान में अचानक दुर्गंध महसूस की गई और पायलट मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एहतियात के तौर पर विमान को वापस दिल्ली लेकर आया। 

विशिष्ट विवरण का तुरंत पता नहीं लगाया जा सका। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *