आत्मसम्मान एक सफल सुखी जीवन का आधारभूत तत्व है। व्यक्ति आत्मसम्मान के अभाव में सफल तो हो सकता है, बाह्य उपलब्धियों भरा जीवन भी जी सकता है, किंतु वह अंदर से भी सुखी, संतुष्ट और संतृप्त होगा, यह संभव नहीं है। आत्मसम्मान के अभाव में जीवन एक गंभीर अपूर्णता व रिक्तता से भरा रहता है। यह रिक्तता एक गहरी कमी का अहसास देती है और जीवन एक अनजानी- रिक्तता, एक अज्ञात पीड़ा, असुरक्षा और अशांति से बेचैन रहता है। आत्मसम्मान का बाहरी उपलब्धियों और सफलताओं से बहुत अधिक लेना-देना नहीं है। आत्मविश्वास स्वयं की सहज स्वीकृति, स्व-प्रेम और स्व-सम्मान की व्यक्तिगत अनुभूति है, जो दूसरों की प्रशंसा, निंदा और मूल्यांकन आदि से स्वतंत्र है। वस्तुत: आत्मविश्वास व्यक्ति का अपनी नजरों में अपना मूल्यांकन है और अपनी मौलिक अद्वितीयता की आंतरिक समझ और इसकी गौरवपूर्ण अनुभूति है। यह अपने साथ एक सहजता का स्वस्थ और सामंजस्यपूर्ण भाव है, जो जीवन के हर क्षेत्र में हमारी गुणवत्ता को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। वस्तुत: जीवन में सफलता और प्रसन्नता की अनुभूति का आधार आत्मसम्मान और आत्मगौरव की स्वस्थ भावदशा ही है। आत्मसम्मान की कमी का प्रमुख कारण जीवन के नकारात्मक पक्ष से गहन तादात्म्य की स्थिति होती है। भ्रमवश इसी पक्ष को हम अपना वास्तविक स्वरूप मान बैठते हैं, जबकि यह तो व्यक्तित्व का मात्र एक पक्ष होता है। वास्तविक रूप तो हमारा उच्चतर ‘स्व’ है, जो ईश्वर का दिव्य अंश है। आत्म-सम्मान, आत्मविश्वास का प्रथम सूत्र है। इसीलिए RLG PRODUCTION के इस वीडियो में मशहूर कॉमेडियन और मोटिवेशनल गुरु बी आशीष कहते हैं ‘हैसियत का परिचय तब देंगे जब बात आत्मसम्मान की होगी…’
Related Posts
कोलकाता कांड पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, रिटायर्ड जजों की समिति बनाने की मांग
- JKTTeam
- August 20, 2024
- 0
नई दिल्ली: कोलकाता कांड के बाद से जहां देशभर के लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं CBI ने भी मामले की जांच शुरू कर दी […]
TMC नेता मुकुल रॉय की हालत ‘गंभीर’, बाथरूम में गिरकर हुए थे बेहोश
- JKTTeam
- July 6, 2024
- 0
कोलकाता: जहां पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को बीते कुछ दिन पहले उनके आवास के बाथरुम में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया […]
चालीस सूर्य स्तंभों से जगमगाएगा अयोध्या का धर्म पथ
- JKTTeam
- December 28, 2023
- 0
अयोध्या. राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले अयोध्या की मुख्य सड़क को सूर्य की थीम वाले स्तंभों से सजाया जा रहा है। सड़क को […]