जिल्हा स्तरीय समूह गायन की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर छात्रों ने जिल्हा परिषद स्कूल का किया नाम रोशन

प्रेस फोटोग्राफर :-भास्कर.एस. महाले

नासिक।।जिला परिषद अध्यक्ष कप प्रतियोगिता के तहत नासिक जिले के मीनाताई ठाकरे स्टेडियम में ५ फरवरी से लेकर ६ फरवरी तक गायन, नृत्य की चल रहीं प्रतियोगिता कें कार्यक्रम में श्रीभुवन जिल्हा परिषद स्कूल के छात्राओं ने ऊंच ऊंच गगनात तिरंगा डौलाने फड़कतो यह मराठी देश भक्ति गीत काफी रोचक अंदाज में गाकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिल्हा परिषद स्कूल कें संगीत विभाग कें शिक्षक श्री.एकनाथ सोनवणे सर,कैलास बागुल सर, अभिभावक श्री सोमनाथ गावित सर ने सक्रिय भूमिका अदा की। वहीं इस प्रतियोगिता में शामिल सभी विधालयों के छात्र-छात्राओं को मेडल ट्रॉफी के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में मा,पालक मंत्री दादा साहब भूसे,केन्द्र प्रमुख श्री. चौधरी साहब विस्तार अधिकारी श्री, डॉ. नेहा शिरोरे मैडम के साथ-साथ समूह शिक्षा अधिकारी श्री. नाइकवाड़े साहब ने छात्रों की सराहना की और सभी उपस्थित जन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *