Manickpur Vasai West: मुंबई से सटे वसई के मानिकपुर इलाके में स्थित एक बंद कमरे से तीन लोगों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मौत की वजह की तलाश पुलिस कर रही है। चश्मदीदों का कहना है कि बॉडी डिकम्पोज़ हो गयी थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। पुलिस मामले की जांच हत्या के एंगल से भी कर रही है, लेकिन शुरुआत जांच में पुलिस का अंदाज़ा है कि मौत गैस लीकेज के कारण दम घुटने की वजह से हुई है।
तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, और वसई पश्चिम के मानिकपुर चौक, नवपाडा स्थित आशा सदन में रह कर फल बिक्री का कारोबार करते थे. मृतकों का नाम मोहम्मद आजम (30), छुटकाऊ उर्फ़ बाबू (24) व राजू (35)वर्ष बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है तीनों की मौत गैस लीकेज के कारण दम घुटने से हुई होगी। पुलिस का कहना है कि लाश कि स्थित देख कर लग रहा है कि इनकी मौत एक-दो दिन पहले हुई होगी, क्योंकि बॉडी काफ़ी ज्यादा फूल गई है। लेकिन वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही बताया जा सकता है।